ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिजली गिरने से SECL कर्मचारी की मौत; तेज बारिश में पेड़ के नीचे खड़ा था, अचानक गिरी बिजली…सुबह ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस जांच में जुटी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से SECL कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बरौद खदान में कार्यरत था और रात में काम से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान संतोष कुमार राठिया (46), निवासी फरकानारा, जोबी चौकी क्षेत्र के रूप में हुई। वह SECL की बरौद खदान में वर्ग 4 का कर्मचारी था। गुरुवार रात 11 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई तो वह पतरापाली और टेरम के बीच एक आम के पेड़ के नीचे रुक गया। तभी अचानक बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने संतोष को मृत अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जांच में पाया गया कि बिजली आम के पेड़ पर गिरी थी, जिससे संतोष भी चपेट में आ गया। उनके पैरों पर झुलसने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...