BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु (30 वर्ष), निवासी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने उसकी फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। आरोपी ने महिला को बदनाम करने और उसकी छवि धूमिल करने की नीयत से यह हरकत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में ट्रेस की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 77 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...