BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व की सुरक्षा में बड़ी चूक, कोर जोन के पास हथियार लहराते युवकों की फायरिंग, वीडियो वायरल वन विभाग–पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के प्रतिबंधित कोर जोन से सटे इलाके में हथियारों के साथ घुसकर फायरिंग करने की घटना सामने आने से वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में तीन युवक जंगल के भीतर हथियार लहराते, आग जलाते और खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सख्त चेकिंग के बावजूद आरोपी निजी वाहन से प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुए और फायरिंग कर अपनी दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, वहीं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अजीत वैष्णव (26), अनिकेत (27) और विक्रांत वैष्णव (36) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से दो एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है। तीनों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना के बाद वन विभाग ने आंतरिक जांच शुरू करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। मौके पर तैनात बैरियर गार्ड को तत्काल हटा दिया गया है, जबकि संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने साफ कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ATR के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि यह घटना सुरक्षा में चूक का संकेत है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गश्ती बढ़ाई जाएगी, सभी बैरियर और गार्ड पोस्ट की कड़ी निगरानी होगी और रिजर्व क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...