BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के नरगोड़ा गाँव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत…गांव में पसरा मातम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगोड़ा-लुदियापारा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र रिषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद निहाल ने तत्काल घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब पहुंचकर तलाश शुरू की। जोगी राम सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण तालाब में डूबना सामने आया है। मामले की सूचना मस्तूरी एसडीएम को भी भेज दी गई है। दोनों भाइयों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर... सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप,... सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला...