BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

महेश यादव की हत्या मामले में यादव समाज में आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने एसएसपी से की मांग…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक महेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस वारदात के बाद यादव समाज में गुस्सा है। बुधवार को समाज के प्रतिनिधि एएसपी से मिले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की रात महेश यादव राजीव गांधी चौक स्थित पेट्रोल पंप गया था, जहां विवाद के बाद तालापारा के कुछ युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और पीठ पर गंभीर चोट लगने से महेश को सिम्स, फिर अपोलो और रायपुर के बालाजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि पांच आरोपियों पर कार्रवाई हुई है, जिनमें कुछ नाबालिग हैं, लेकिन बालिग आरोपियों पर अब तक कठोर कार्रवाई नहीं हुई। यादव समाज ने चेतावनी दी है कि यदि सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...