Raftaar News Cg

रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत…दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) दल्लीराजहरा से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित रजही डैम में सोमवार को नहाने गए 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मानपुर चौक खम्हारटोला निवासी अनीश कौशल के रूप में हुई है। वह प्रयास स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था और गर्मी की छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे अनीश अपने 3-4 दोस्तों के साथ रजही डैम नहाने गया था। सभी दोस्त कार के टायर में हवा भरकर पानी में तैर रहे थे। इसी दौरान टायर पानी की लहरों के साथ दूर बहने लगा। टायर को पकड़ने के प्रयास में अनीश गहरे पानी की ओर पहुंच गया और डूबने लगा। परिजनों ने बताया कि अनीश को अच्छी तरह तैरना नहीं आता था। जिस स्थान पर वह डूबा, वहां लगभग 30 फीट गहरा पानी बताया जा रहा है। घटना के बाद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी विकास पाटले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन डैम की अधिक गहराई और दलदल के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब सात घंटे तक जाल और कांटों की मदद से तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसडीआरएफ की टीम को दुर्ग से बुलाया गया। देर शाम आधुनिक उपकरणों और बोट की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने शव को बाहर निकाला। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पिता का साया पहले ही उठ चुका था….

अनीश दो भाइयों में सबसे छोटा था। बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। उसकी मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। परिजनों और मोहल्ले के लोगों के मुताबिक अनीश पढ़ाई में बेहद मेधावी और शांत स्वभाव का छात्र था। उसकी मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

डैम में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग….

स्थानीय लोगों का कहना है कि रजही डैम में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोगों ने डैम के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने, फेंसिंग कराने और सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग प्रशासन से की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; जनसहयोग से बदली स्कूल की तस्वीर: 5 लाख की लागत से बने दो अतिरिक्त कक्ष, अब एक पाली में होगी... न्यायधानी बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल; पत्नी के चरित्र पर शक ने ली जान, पति ने धारदार हथियार से उता... बिलासपुर; मल्हार पुलिस की कार्रवाई: ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध शराब बिक्री पर छापा, 16.740 लीटर शराब ज... कांटा मशीन में हेराफेरी कर 19.75 टन कोयले का गबन: महावीर कोलवासरी में लाखों रुपये की गड़बड़ी का खुला... बिलासपुर; गणेश नगर की गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका, सिरगिट्... गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की पत्थर मारकर हत्या की, चंद घंटों में गिरफ्तार! बिलासपुर; परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला: दिनदहाड़े वारदात से फैली सनसनी... कोयले की धूल से बेहाल ग्रामीण: साइडिंग बंद कराने अनिश्चितकालीन धरना शुरू; सांस लेने में हो रही परेशा... बिलासपुर; प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ज... मां को प्रमाण पत्र दिलाने गया था: लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी युवा जिंदगी...