BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली…पेड़ के नीचे खड़े पिता – पुत्री आये चपेट में, पिता गंभीर रूप से घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में शुक्रवार सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मनरेगा के तहत कार्य कर रहे पिता-पुत्री अचानक आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरा निवासी घनश्याम खांडे अपनी पुत्री पूनम खांडे के साथ मनरेगा कार्य स्थल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। घटना के बाद कार्य स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आकाशीय बिजली से गंभीर रूप से घायल घनश्याम खांडे को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उनकी पुत्री पूनम खांडे को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नही हुई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...