BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में 25 लाख की ज्वेलरी लूट; शटर गिराते समय व्यापारी से तीन झोले छीनकर भागे बदमाश..CCTV में कैद हुई वारदात!

बिलासपुर: (देवेश शर्मा) जिले के सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ज्वेलरी व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे व्यापारी से करीब 25 लाख रुपए की ज्वेलरी से भरे तीन झोले लूट लिए और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी विनय सोनी की ग्राम खम्हारिया बस स्टैंड स्थित रमेश ज्वेलरी शॉप नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सोना-चांदी के जेवर तीन अलग-अलग झोलों में रख लिए थे और शटर गिरा रहे थे। इसी दौरान सीपत की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से उतरा एक युवक तेजी से दुकान की ओर दौड़ा और नीचे रखे तीनों झोले उठाकर बाइक में बैठ गया। इसके बाद तीनों आरोपी मड़ई-बिटकुला की दिशा में फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि झोलों में लगभग 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के आभूषण थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन युवक वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...