ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी मोहन केंवट (55) अपने बेटे श्यामलाल केंवट (35) और दोस्त उस्त राम (55) के साथ इलाज कराने के लिए कोतासुरा वैद्य के पास जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जब वे तिलगी मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे, वहीं ट्रैक्टर भी नीचे उतर गया। हादसे में मोहन केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामलाल और उस्त राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...