ChhattisgarhRaftaar News Cg

ड्राइवर से मजदूर बना, फिर टूट गया! युवक ने आंगन में पेड़ से लटककर दी जान..शादी के 11 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, पिता ने देखा फंदे पर लटका, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बालको थाना क्षेत्र से आत्महत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक ने शादी की पहली सालगिरह से महज एक महीने पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पत्नी उस वक्त घर में ही मौजूद थी। घटना गुरुवार तड़के परसाभांटा शिव मंदिर के पास की है। जय प्रकाश यादव (22) ने अपने ही घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 1 बजे जब उसके पिता सुरती यादव की नींद खुली, तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई। पिता ने बताया कि वह नाइट शिफ्ट से लौटने के बाद सो रहे थे। घर में उस वक्त जयप्रकाश और उसकी पत्नी ही थे। देर रात खाना खाने के बाद जयप्रकाश अपने कमरे में सोने चला गया था। कुछ ही देर बाद मौत की यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। परिजनों के अनुसार जयप्रकाश पहले ड्राइवर था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद वह मजदूरी करने लगा था। बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान था, हालांकि आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। उसकी शादी को अभी सिर्फ 11 महीने हुए थे और अगले महीने ही पहली सालगिरह थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। मौके पर पहुंची बालको पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...