BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। सेंदरी और गतौरी के बीच चलती स्कॉर्पियो अचानक आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार पांच लोगों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के रहने वाले पांच लोग निजी काम से बिलासपुर आए थे और स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक वाहन के इंजन से धुआं निकलने लगा। हालात भांपते ही चालक ने बिना देर किए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। वाहन रुकते ही आग तेजी से फैल गई और कुछ ही पलों में स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई। सभी सवार समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित दूरी बना ली, जिससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...