ChhattisgarhRaftaar News Cg

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत…चालक फरार!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग स्थित नेशनल हाईवे-43 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के गुतुरमा के पास सरईपारा इलाके में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव से सीतापुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया, लेकिन युवक के पास न तो कोई पहचान पत्र मिला और न ही मोबाइल फोन। यहां तक कि बाइक में नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे युवक की शिनाख्त करने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर में युवक की पहचान जशपुर जिले के ग्राम लुड़ेग निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है और उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!