ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़; रायपुर पुलिस की तीन राज्यों में छापेमारी, 20 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रायपुर, मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना में एक साथ दबिश देकर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन बड़े सट्टा पैनल ध्वस्त किए हैं। पुलिस को 13 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति कार में बैठकर मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की जांच में ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए सट्टा संचालन का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना में छापेमारी कर हर्ष नागदेव समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 3 एलईडी टीवी, 1.95 लाख रुपये नगद, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 1 कार और अन्य उपकरण जब्त किए, जिनकी कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!