ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑनलाइन सट्टा किंग ‘बाबू खेमानी’ गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। मामले में एक सट्टा संचालक को मुंबई से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। जांच में इस पूरे नेटवर्क के तार दुबई तक जुड़े होने का खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग नामों से, खासकर ‘3 स्टंप्स’ समेत कई ऑनलाइन आईडी के जरिए सट्टा संचालन कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचालित करता था और एक साधारण दुकान की आड़ में इस अवैध नेटवर्क को चला रहा था। जांच के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क के तार दुबई स्थित गिरोह तक जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से BMW लक्जरी कार, लैपटॉप और कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन सट्टे के जरिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं आगे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!