ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर के खमतराई टिंबर मार्केट में भीषण आग: लाखों का नुकसान; दमकल की कई गाड़ियां घंटों से जुटीं, प्रशासन ने कराया आसपास का इलाका खाली!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खमतराई क्षेत्र स्थित टिंबर मार्केट के एक गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान और कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...