ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मुंगेली के धान उपार्जन केंद्र में 2.54 करोड़ का धान गायब; निरीक्षण में 8,216 क्विंटल धान नहीं मिला, खरीदी प्रभारी पर FIR!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) हथनीकला स्थित धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों रुपये की अनियमितता सामने आई है। प्रशासनिक जांच के दौरान यहां से 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार रुपये से अधिक मूल्य का 8,216 क्विंटल धान गायब पाया गया है। मामले को गंभीर मानते हुए खरीदी प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग और नोडल सीसीबी की संयुक्त टीम ने हथनीकला उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड में दर्ज धान की मात्रा मौके पर नहीं मिली। इस बड़ी गड़बड़ी की रिपोर्ट तत्काल कलेक्टर को सौंपी गई। जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र का खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत 29 मार्च से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। उसकी गैरहाजिरी और धान की कमी को संदेहास्पद मानते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर आरोपी प्रभारी के खिलाफ मुंगेली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे पद से हटाने और पूरे मामले की विभागीय जांच कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में लगभग 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। इनमें से 90 केंद्रों में 52.82 लाख क्विंटल से अधिक धान का शत-प्रतिशत उठाव पूरा हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों में प्रक्रिया जारी है। इस बीच हथनीकला केंद्र में सामने आई यह बड़ी अनियमितता प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...