ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

‘रुपए दोगुने’ का झांसा देकर लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ‘रुपए दोगुने’ करने का लालच देकर ग्रामीणों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बगीचा थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से पांच को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने “hedgexfund” नामक नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को निवेश पर तीन महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। बगीचा और सन्ना क्षेत्र के कई ग्रामीण इस झांसे में आ गए और लाखों रुपए निवेश कर दिए। बाद में कंपनी का वॉलेट बंद हो गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ। मामले में ग्राम कापू टोली निवासी उर्मिला बाई (26 वर्ष) की शिकायत पर थाना बगीचा में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 2023 से 2024 के बीच बार-बार गांव पहुंचकर निवेश के लिए प्रेरित किया और नगद व ऑनलाइन माध्यम से रकम ली। उर्मिला बाई ने करीब 1.70 लाख रुपए और उनकी मां ने 40 हजार रुपए निवेश किए थे। जांच के दौरान पुलिस ने शिवशंकर राम (29), मीनी बाई (52), कालेश्वर राम (48), अनिल लकड़ा (50), शिवनाथ राम (27) और नीरा सिंह (36) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से एक टोयोटा टायजर कार भी जब्त की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार किया है। पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम बढ़ सकती है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि इस प्रकार की ठगी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...