ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में ड्राइवरों ने की रोजगार की मांग; 500 ड्राइवरों के सामने रोजी-रोटी का संकट!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रोजगार की मांग को लेकर ड्राइवर महासंघ ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में करीब 500 ड्राइवर नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। महासंघ के सदस्यों का कहना है कि जिले में कई कोयला खदानें संचालित हो रही हैं, इसके बावजूद स्थानीय ड्राइवरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी दो-तीन महीनों में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर और कम हो जाएंगे तथा स्थिति और गंभीर हो सकती है। ड्राइवर महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते स्थानीय ड्राइवरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान प्रशासन की ओर से मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...