BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नकली सोना असली बताकर ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोचा, नकली गहने जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर ज्वेलरी दुकानों में ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से नकली सोने के टाप्स और अंगूठी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को सदर बाजार स्थित लीला ज्वेलर्स के मैनेजर जलेश कुमार आहिरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल की शाम एक महिला दुकान पर आई और खुद को पूनम वर्मा बताते हुए अपने पास रखे टाप्स और अंगूठी को 18 कैरेट सोना बताकर बदलने की बात कही। संदेह होने पर जब गहनों की जांच मशीन से की गई, तो दोनों ही नकली पाए गए। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। शिकायत पर अपराध क्रमांक 234/26 के तहत धारा 318(4), 62, 112 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सदर बाजार क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध दंपति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान संजय वर्मा (40 वर्ष) और पूनम वर्मा (30 वर्ष), निवासी भूलनपुर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 18 कैरेट 750 हॉलमार्क अंकित नकली सोने के टाप्स (वजन 4.230 ग्राम) और अंगूठी (वजन 3.100 ग्राम) बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...