Raftaar News Cg

बेमेतरा किशोर हत्या: विहिप के आह्वान पर जाँजी सहित क्षेत्र की दुकानें रही बंद….! कार्यकर्ताओं को मिला समर्थन….! जानिए क्या हैं, मामला…..?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों ने सोमवार को राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के समर्थन में भाजपा मंडल, भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाँजी सहित सीपत, गुड़ी, हिंडाडीह, खाडा, धनिया, लुथरा, खम्हरिया व कुली के आवश्यक सेवाओं में मेडिकल फल डेयरी दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद कराया। क्षेत्र को बंद कराने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नारेबाजी भी किये। यह बंद पिछले दिनों राज्य के बेमेतरा जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के दौरान एक किशोर की हत्या के विरोध में किया गया था।

जानिए क्या है, पूरा मामला:-

दरअसल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में साजा थाना क्षेत्र स्थित बिरामपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुए हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। लव जिहाद के मामले की वजह से गांव में पहले से तनाव था। बताया जा रहा है, दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

सीपत क्षेत्र के दुकानों को बंद कराने इनकी रही उपस्थिति:-

पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा दिलेंद्र कौशल, मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नू सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम पाटनवार, भाजपा नेता रमन गिरी गोस्वामी, भाजपा नेता हरिकेश गुप्ता, भाजयुमों अध्यक्ष तुषार चंद्राकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा पुष्पेंद्र दास महंत, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रिंकू शर्मा, उपाध्यक्ष रविकांत राजवाड़े, देवेश शर्मा, उमेश पाटनवार, गजेंद्र यादव, तामेश्वर साहू, दीपक वैष्णव, जय शंकर साहू, रोशन रजक, यशवंत साहू, करण साहू, गोपाल पटेल, सागर यादव, केशव यादव, घनश्याम साहू, जगन्नाथ साहू, मनोज साहू, अमित सिदार, राजेश्वर सिदार, सुरेश जायसवाल, भूनेश्वर, राकेश यादव, भूपेंद्र गिरी, रघुनंदन श्रीवास, भागीरथी यादव, अभय विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...