ChhattisgarhRaftaar News Cg

उर्दना तिराहा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली सब्जी विक्रेता की जान…चाय पीने सड़क पार करते समय हुआ हादसा!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) उर्दना तिराहा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख मधु के रूप में हुई है, जो जिंदल अस्पताल के पास सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख मधु रविवार सुबह करीब 7 बजे पतरापाली से इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर उर्दना बस्ती की ओर सब्जी खरीदने जा रहा था। उर्दना तिराहा के पास पहुंचने पर उसने अपना ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शेख मधु के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान कर उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...