ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खूनी रंजिश का खौफनाक अंजाम..गवाह को धमकाने पहुंचा हत्या का आरोपी, पड़ोसी पिता पुत्र ने उतारा मौत के घाट! 

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुरानी रंजिश ने राजधानी में एक बार फिर खून की दास्तां लिख दी। पांच साल पहले हत्या का आरोपी बने सोनू बाबू रेड्डी की गुरुवार देर रात उसी के पड़ोसियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक हाल ही में जेल से छूटकर मोहल्ले लौटा था और गवाह को लगातार धमकाता रहता था। जानकारी के अनुसार, सोनू बाबू रेड्डी ने करीब पांच साल पहले मोहल्ले के ही एक युवक की हत्या की थी। उस केस में गवाही देने वाली सुधाकर मोहरे की पत्नी थी। इसी वजह से सोनू और मोहरे परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। गुरुवार 21 अगस्त की रात सोनू शराब के नशे में सुधाकर मोहरे के घर पहुंचा। उसके हाथ में चाकू था और वह सुधाकर की पत्नी को जान से मारने की नीयत से आया था। घर पर मौजूद सुधाकर और उनका बेटा धन्ना उससे भिड़ गए। धक्का-मुक्की में सोनू का चाकू नीचे गिर पड़ा। तभी पिता-पुत्र ने वही चाकू उठाकर सोनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी सुधाकर मोहरे व उनके बेटे धन्ना को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!