ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में पहली बार हाई क्वालिटी ‘ओजी गांजा’ बरामद, दिल्ली का सिंगर गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार हाई क्वालिटी ‘ओजी (OG) गांजा’ की बड़ी खेप पकड़ी गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से हाईप्रोफाइल लोगों को इस महंगे गांजे की सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक पसरिचा (26) के रूप में हुई है, जो दिल्ली ईस्ट का रहने वाला है और रायपुर के शंकर नगर स्थित अशोका हाईट्स में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शनिवार को कटोरा तालाब इलाके में हाई क्वालिटी गांजा सप्लाई करने पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 114 ग्राम ओजी गांजा, 2.87 किलो सामान्य गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.62 लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुरियर के माध्यम से रायपुर में गांजे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ में आरोपी ने हाल ही में इस धंधे से जुड़ने की बात कही है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा रहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ओजी ग्रेड गांजा हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार किया जाता है, जिसमें मिट्टी की बजाय पानी और पोषक तत्वों का उपयोग होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है, जिससे यह तस्करों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर में पहली बार ओजी गांजा बरामद हुआ है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इसकी जब्ती हो चुकी है। प्रदेश में ओजी गांजा सप्लाई करने वाले गिरोहों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। रायपुर में हाई प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क के संकेत मिलने के बाद पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...