BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घर से निकली सहेली से जबरन कराया देह व्यापार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक युवती ने अपने मां संग मिलकर अपनी ही सहेली को जबरन देह व्यापार कराया। दरअसल लड़की नाबालिग थी। घरेलू विवाद से नाराज होकर घर छोड़कर अपनी फ्रेंड के घर चली गई थी। तभी उसकी सहेली और मां ने मिलकर देह व्यापार करने पर मजबूर किया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि दोनों मां बेटी उसे बहला फुसलाकर रायगढ़ ले गए। वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। शराब पिलाई और दूसरों युवकों से सेक्स करने के लिए मजबूर किया। नहीं करने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने दोनों मां-बेटी और रायगढ़ में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को पकड़ा है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र की 16 साल की लड़की 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जिसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। 8 अगस्त 2025 को परिजन से उसका घरेलू विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर वो घर छोड़कर चली गई। बेटी के लापता होने से परेशान होकर उन्होंने आसपास खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने अपहरण की आशंका से घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की रायगढ़ में रह रही है, तब पुलिस की टीम ने इसे खोज निकाला। इस दौरान उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया। लड़की ने बताया कि वह घर से जाने के बाद वह लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई थी। जिसके बाद वे लोग उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले गए, जहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, देह व्यापार कराया गया। लड़की ने बताया कि उसे शराब के नशे में अलग-अलग युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां के साथ अन्य युवकों के गैंग ने उसे रायगढ़ में रखा था, जहां युवकों से शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे धमकाया जाता था। साथ ही बेरहमी से मारपीट भी की जाती थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी लिंगियाडीह में रहती हैं, जबकि विकास उर्फ विक्की भोजवानी सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज में रहता है। मुख्य आरोपी विक्की के साथ मिलकर उन्होंने अवैध धंधे को अंजाम दिया। वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विक्की के साथ ही कालिका तिवारी और उसकी नाबालिग बेटी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य सरगना विक्की भोजवानी पहले भी पीटा एक्ट के केस में जेल जा चुका है। वह युवतियों-महिलाओं से देह व्यापार कराता था। इस मामले में रायगढ़ के भी आरोपियों का नाम सामने आया है। पुलिस विक्की से पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...