ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत…एक युवती घायल!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार (12 अप्रैल) शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना अमलीडीह रोड की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गुड्डू पटेल और उनकी पत्नी रजनी पटेल एक युवती के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक दंपती पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!