BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी उजागर: पॉस मशीन और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर, दो दुकानों पर 21 दिन का प्रतिबंध!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आगामी खरीफ सीजन से पहले किसानों को खाद, बीज और कीटनाशकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तखतपुर विकासखंड में छापेमार कार्रवाई कर खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा किया है। जांच में दो खाद दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके खाद विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। इसी क्रम में तखतपुर क्षेत्र के विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मेसर्स किसान सेवा केन्द्र, तखतपुर में पॉस मशीन के अनुसार 750 बोरी यूरिया स्टॉक दर्ज था, जबकि मौके पर केवल 550 बोरी ही पाई गई। इस प्रकार 200 बोरी यूरिया बिना एंट्री के पाए जाने से गड़बड़ी सामने आई। इसी तरह मेसर्स अमन कृषि केन्द्र, गनियारी में पॉस मशीन में 1679 बोरी यूरिया स्टॉक दर्ज था, लेकिन भौतिक रूप से एक भी बोरी मौजूद नहीं मिली, जिससे गंभीर अनियमितता उजागर हुई। इसके अलावा दोनों दुकानों द्वारा उर्वरकों के स्टॉक एवं दर का प्रदर्शन नहीं करना, नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत न करना जैसी अन्य खामियां भी पाई गईं। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों दुकानों के खाद विक्रय पर आगामी 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि दिव्या गौतम, कृषि विकास अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय, प्रभारी विकासखंड कृषि अधिकारी आर. एल. पैकरा, उर्वरक निरीक्षक खुशबू साहू, उषा खाण्डे तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नरेश बघेल की अहम भूमिका रही। उप संचालक कृषि, बिलासपुर ने बताया कि खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई किसानों के हितों की सुरक्षा और खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...