BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती: 4 केंद्रों में रिक्त पद, 23 अप्रैल तक करें आवेदन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर के अंतर्गत शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 20 कुदुदंड (माताचौरा के पास), 223 फोकट पारा कतियापारा, 111 निराला नगर कतियापारा एवं 124 लोधीपारा नाकापारा में सहायिका के एक-एक पद रिक्त हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/login पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ...