BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर किया चाकू से हमला, लूटपाट की आशंका!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मोपका क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बंजारीपारा मोपका की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल विनय कुमार साहू (30 वर्ष), पिता गणेश राम साहू, अपने घर में मौजूद थे। शाम करीब 5:30 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश युवक उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही विनय ने दरवाजा खोला, बाहर खड़े एक आरोपी ने अचानक धारदार चाकू से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए विनय ने शोर मचाया, जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल ने तत्काल अपने परिजनों को सूचना दी और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचा, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी लूटपाट की नीयत से घर में घुसे थे और विरोध करने पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी सिम्स चौकी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...