ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने दो महिलाओं को रौंदा:मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं महिलाएं; महिलाओं की मौके पर ही मौत…हेल्पर गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद चालक फरार!

गौरेला-पेंड्रा मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) गौरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुशीला वर्मा (45) और बेला कली पंसारी (48), निवासी पेंड्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान पेंड्रा-गौरेला बाइपास पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन का हेल्पर संदीप यादव अंदर फंस गया, जबकि चालक लल्लू और उसका साथी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हेल्पर को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो कैंपर कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। मामले में मर्ग कायम कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...