ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या…पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतरारोड़ पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने ही मंगलसूत्र से गला घोंटकर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, किरोडीमल नगर निवासी धनेश्वरी विश्वकर्मा की आकस्मिक मृत्यु की सूचना जिंदल अस्पताल पतरापाली से थाना कोतरारोड़ को मिली थी। प्रारंभिक रूप से मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने गले पर दबाव से दम घुटने को मौत का कारण बताते हुए इसे हत्या (हॉमीसाइडल) घोषित किया। मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि धनेश्वरी का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था और उसके तीन बच्चे हैं। करीब चार साल पहले वह पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसका परिचय विकेश बरेठ से हुआ और दोनों किरोडीमल नगर में लिव-इन में रहने लगे। पुलिस जांच में सामने आया कि बीते कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पूछताछ में आरोपी विकेश बरेठ ने स्वीकार किया कि झगड़े के दौरान उसने धनेश्वरी के मंगलसूत्र से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले गया और घटना को छिपाने की कोशिश की। प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी अजय नागवंशी के नेतृत्व में जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और मामले में मजबूत साक्ष्यों के साथ न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...