ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

राजनांदगांव में ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान: सट्टा और अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार!

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर और सिटी कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सट्टा खिलाने और अवैध शराब बेचने के मामलों का खुलासा हुआ है। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फव्वारा चौक में दबिश दी। यहां आरोपी देवेंद्र देवांगन (37 वर्ष), निवासी चिखली, को मोबाइल के जरिए सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी S-22 मोबाइल और 1,440 रुपए नगद जब्त किए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इसी क्षेत्र में जिला अस्पताल चौक के पास पुलिस ने कुंदन साहू (42 वर्ष), निवासी संबलपुर, को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1,600 रुपए बताई जा रही है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्ज़ेडर कीरो के पर्यवेक्षण में सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड चौक के पास घेराबंदी कर अरविंद रंगारी (36 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। उसके पास से सट्टा पट्टी, पेन, 560 रुपए नगद और एक रियलमी मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस जांच में मोबाइल के व्हाट्सएप चैट से सट्टा लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...