ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी की मंगलसूत्र से गला घोंटकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान, चार मासूम बच्चे अनाथ छोड़ गए……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में पति-पत्नी की लाश घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, महिला का शव कमरे में खाट पर पड़ा मिला, जबकि उसके पति की लाश फंदे से लटकी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था। गुस्से में पति ने पत्नी का मंगलसूत्र उतारकर उसी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दर्दनाक घटना में दंपति के पीछे चार मासूम बच्चे रह गए हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं। बच्चों की हालत देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हैं और गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन ऐसा कदम उठा लिया जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पसान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कमरे को सील कर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद के चलते हत्या और आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें...