ChhattisgarhRaftaar News Cg

जिले में एलपीजी सप्लाई की समीक्षा, विद्यार्थियों को मिलेगा 5 किलो सिलेंडर!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी गैस वितरकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति और उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपर कलेक्टर राठौर ने बताया कि जिले में रह रहे विद्यार्थियों को अब 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नियमानुसार उपभोक्ताओं को वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों ने वितरकों को निर्देशित किया कि गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि कोई व्यक्ति नियमों के विरुद्ध सिलेंडर लेने की कोशिश करता है, वितरण में बाधा डालता है या डिलीवरी कर्मियों से दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम, अनाथालय सहित अन्य संस्थानों में गैस आपूर्ति हर स्थिति में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद ही गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग की जा सकेगी। फिलहाल नए कनेक्शन तथा सिंगल-डबल कनेक्शन पर रोक लगाई गई है। इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विकास मरकाम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी और गैस वितरक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...