ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में मीटर लगाने के नाम पर 7 लाख से ज्यादा की ठगी, लिंक भेजकर मोबाइल हैक!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मीटर लगाने के नाम पर एक कारोबारी से 7 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली गई। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर पहले फोन किया, फिर व्हाट्सएप लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खातों से रकम पार कर दी। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-2 निवासी आशीष भाई देसाई, जो लेमिनेट का काम करते हैं, ने 1 अप्रैल 2026 को नया बिजली मीटर लगाने के लिए दलदल सिवनी-मोवा स्थित बिजली कार्यालय में आवेदन दिया था। इसी बीच 4 अप्रैल की सुबह करीब 8:20 बजे उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए मीटर प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप कॉल कर एक लिंक भेजा, जिसमें बिजली विभाग का लोगो भी नजर आ रहा था। भरोसा कर पीड़ित ने जैसे ही लिंक ओपन किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आरोपी ने बैंक खातों से पैसे निकालना शुरू कर दिया। Bank of Maharashtra के खाते से 6 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 6,03,472 रुपए और HDFC Bank के खाते से 99 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस तरह कुल 8 ट्रांजैक्शन में 7,02,472 रुपए की ठगी की गई। जब पीड़ित को खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलने लगे, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही फोन पर किसी को बैंक या निजी जानकारी साझा करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी विभाग इस तरह लिंक भेजकर भुगतान नहीं कराता। साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...