BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पचपेड़ी पुलिस ने मारा छापा; 66 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 66.240 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब जब्त की है, साथ ही मौके पर करीब 200 किलो महुआ लहान को नष्ट किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनवा में कुछ लोग बड़ी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी विशाल बंजारे (50 वर्ष) और राजेन्द्र बंजारे (40 वर्ष) के पास से 15-15 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं, जान कुमार बंजारे (22 वर्ष) के पास से 3 लीटर शराब और 200 रुपये बिक्री रकम तथा कमल बंजारे (37 वर्ष) के पास से 3.240 लीटर शराब और 100 रुपये नकद बरामद हुए। चारों आरोपियों से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि विशाल बंजारे और राजेन्द्र बंजारे पर धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है, जो अजमानतीय अपराध है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, जान कुमार बंजारे और कमल बंजारे पर धारा 34(1)(क)(ख) के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...