ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रकम दोगुना और लोन का झांसा देकर 10 लाख से अधिक की ठगी, महिला गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अलग-अलग लोगों को लालच देकर 10 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को दर्ज दो धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई करते हुए रायपुर नाका निवासी लक्ष्मी टांडी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला कम समय में रकम दोगुनी करने और आसान तरीके से लोन दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों से पैसे ऐंठती थी। पहले मामले में सारपल्ली निवासी भास्कर को 6 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया। आरोपी ने उससे करीब 3 लाख रुपए नगद लिए, जबकि 7 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पैसे लेने के बाद महिला ने न तो रकम लौटाई और न ही संपर्क में रही। वहीं दूसरे मामले में कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का भरोसा दिलाकर आरोपी ने 10 हजार रुपए ऑनलाइन और 50 हजार रुपए नगद वसूले। इसके बाद न तो लोन दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई। ठगी का अहसास होने पर दोनों पीड़ितों ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ठगी से जुड़े कई बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में सुपेला थाना में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद वह लगातार लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...