बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 415 मामलों से 2.19 लाख का जुर्माना वसूला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में की गई। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक सहित टीटीई टीम भी शामिल रही। अभियान के दौरान बिलासपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। इस दौरान कुल 415 मामलों में 2,19,595 रुपए जुर्माना वसूला गया। इनमें 332 बिना टिकट यात्रियों से 1,91,615 रुपए, अनियमित टिकट के 72 मामलों से 26,980 रुपए, और बिना बुक किए लगेज के 11 मामलों से 1,000 रुपए की वसूली शामिल है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से नियमों का पालन करने, टिकट लेकर ही यात्रा करने और अनियमितता पाए जाने पर जुर्माने से बचने की अपील की है।
