Raftaar News Cg

हनुमान जन्म उत्सव पर धार्मिक जागृति मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा….! स्वागत के लिए उमडे़ बिलासपुरवासी….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धर्म जागृति मंच समिति द्वारा परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए समिति के संयोजक त्रिलोक चंद श्रीवास ने बताया कि 30 वर्षों पूर्व स्व. प्रेम श्रीवास जी के द्वारा धर्म जागृति मंच स्थापित कर, हनुमान जन्म उत्सव पर शोभायात्रा प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष आयोजन का तीसवा वर्ष है और यह छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में भगवान हनुमान जन्म उत्सव पर शोभायात्रा प्रारंभ करने वाली पहली समिति है।

शोभायात्रा दोपहर 4 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर से दर्जनों झांकियों धुमाल, डीजे, ताशा बैंड, करमा, गड़वा बाजा व पंथी एवं हजारों श्रद्धालुओं के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा तोरवा थाना, गुरुनानक चौक, दयालबंद, गांधी चौक, जुना बिलासपुर, सिटी कोतवाली, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, तारबाहर चौक, खुदीराम बोस चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए प्रारंभिक स्थल पर समाप्त हुई।

रास्ते में 5 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर बिलासपुर शहर के राजनीतिक दलों सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने आतिशबाजी पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, महेश दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र दुबे, देवेंद्र कौशिक, डॉ.ललित मखीजा, किशोर घोरे शामिल थे।शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास, चीनी बूटी गंगोत्री, सपन रजक, विष्णु, नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, पिंटू, सुभाष, नवल किशोर शर्मा, महेश मिश्रा, पंडित जितेंद्र शर्मा,सदन गढ़ेवाल, रितेश, मेघा मखिजा, सुनील मखीजा, अजय गुप्ता, म़ोहन जायसवाल, थानेश्वर सिंह ठाकुर, विनीत कौशिक, दिलीप कौशिक, अनीश गोपालपुरा, चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी, दीपक श्रीवास, गोपीचंद श्रीवास, नवीन दुबे, आयुष राज, पवन सिंह, रवि सूर्यवंशी, शुभम सिंह, संजय सिंह, अनिल श्रीवास, प्रभात साहू, सुजीत यादव, पप्पू कश्यप, दीपक कश्यप, लकी चतुर्वेदी, जगदीश यादव, मुकेश बंजारे, सुरेश तिवारी, सुभाष चंद्र यादव, अशोक केवट, फूलचंद सारथी, सोनू यादव, प्रमोद यादव, मुन्ना, कैलाश श्रीवास, राकेश राय, मधुशुदन राव, जितेंद्र कुर्रे, नरेश नायडू, प्रमोद राही, अमन, राजा पटेल, दुर्गेश पटेल, संजय केवट, बाजा यादव, पवन यादव, रवि यादव, लाला यादव, छोटू यादव, राजा श्रीवास, दौलत सोनी, बुलेट बघेल, मनीष भट्ट, रोशन श्रीवास सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...