BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिविल लाइन पुलिस का बड़ा एक्शन तालापारा–मगरपारा में अड्डेबाजों और शराबियों पर कसी नकेल, 23 लोगों पर कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। तालापारा और मगरपारा इलाके में की गई अचानक दबिश से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद बदमाश और संदिग्ध लोग इधर-उधर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 5 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले 16 लोगों पर धारा 128 बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए 2 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की औचक और सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...