ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सब्जी की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को जब्त कर नष्ट कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित खेत सब्जियो..जैसे तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर लिया गया था, लेकिन इसकी आड़ में चोरी-छिपे अफीम उगाई जा रही थी। मामले में झारखंड निवासी आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ कर इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच तेज कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय... बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि...