ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

IDBI बैंक में घोटाला; 20 खातों से डेढ़ करोड़ की हेराफेरी..ग्राहकों का फूटा गुस्सा!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धरसींवा स्थित IDBI बैंक शाखा में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। बैंक कर्मियों की कथित मिलीभगत से लगभग 20 ग्राहकों के खातों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की फर्जी निकासी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित खाताधारकों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने बैंक के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में खाताधारक बैंक के बाहर एकत्र होकर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। हंगामे और तनावपूर्ण माहौल के बीच आज बैंक का संचालन भी प्रभावित रहा और शाखा के ताले नहीं खुले। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बैंक के कुछ कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके से उनके खातों से राशि निकाल ली। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में स्थित IDBI बैंक की बरौदा शाखा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां एक बैंक कर्मचारी ने फिक्स डिपॉजिट (FD) के नाम पर पति-पत्नी को झांसे में लेकर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने ग्राहकों से ब्लैंक चेक लेकर रकम अपने और साथियों के खातों में ट्रांसफर कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था धरसींवा में सामने आए ताजा मामले ने बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ितों को कब तक न्याय मिल पाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...