ChhattisgarhCrime

खराब टायर बदलने के लिए की बाइक के चक्के की चोरी: महंगी गाड़ियों का शौक बना जुर्म की वजह, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय):डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक अनोखे मामले का खुलासा करते हुए 2 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने वाहन का टायर खराब होने पर एक खड़ी मोटरसाइकिल का टायर निकालकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 निवासी परमेश्वर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 फरवरी की सुबह उनकी यामाहा R-15 मोटरसाइकिल का पिछला चक्का और कुछ पार्ट्स अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। इस पर डी.डी. नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके खुद के वाहन का टायर खराब हो गया था, जिसके चलते उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी किया गया टायर और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3.20 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपियों में रेहान खान और दीपक सिंह के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में डी.डी. नगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...