ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल; नाबालिग से दुष्कर्म और वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और उसे धमकाकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी उध्दव दास महंत (21 वर्ष), निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वर्तमान पता बाजीपाली, रायगढ़), की मुलाकात 17 वर्षीय पीड़िता से उसके मामा के गांव में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 26 जनवरी को आरोपी पीड़िता को स्कूल के पास से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर घुमाने के बहाने बाजीपाली स्थित अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद भी आरोपी का उत्पीड़न जारी रहा। 11 मार्च को वह पीड़िता के घर के पास पहुंचा और उसे डराकर पैसों की मांग की। सामाजिक बदनामी और भय के चलते पीड़िता ने आरोपी को 10,000 रुपये दे दिए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने 15 मार्च को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 351 (3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...