ChhattisgarhRaftaar News Cg

पर्यटन को नया आयाम; मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त आवासीय परिसर!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने मैनपाट में 4.80 हेक्टेयर (लगभग 12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है, जहां आधुनिक और बहुउपयोगी पर्यटन–आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि इस भूमि पर प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप अत्याधुनिक पर्यटन–आवासीय परियोजना का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस परिसर में मैनपाट आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित, किफायती और बेहतर ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से यह निर्णय लिया गया है। मैनपाट में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रस्तावित परिसर में केरल मॉडल पर आधारित वेलनेस सेंटर, प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा और आयुष सेवाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही 24×7 क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ और एंटरटेनमेंट जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पर्यावरण अनुकूल विकास के तहत ट्री हाउस, कॉटेज और स्थानीय जीवन व संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला सांस्कृतिक क्षेत्र भी बनाया जाएगा। परियोजना के माध्यम से मैनपाट में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बेहतर आवासीय सुविधाओं के कारण पर्यटकों का ठहराव समय बढ़ेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का एक विशिष्ट और तेजी से उभरता पर्यटन गंतव्य है। यहां आधुनिक सुविधाओं का विकास पर्यटन, आवास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और मैनपाट को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगा। वहीं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस परियोजना को राज्य के पर्यटन विस्तार के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विकास से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और राज्य का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर मजबूत होगा। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी इस पहल को मैनपाट के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!