Raftaar News Cg

अनियंत्रित होकर पलटी शराब से भरी ट्रक….? ड्राइवर नशे में था चूर…! पुलिस ने की ट्रक की पहरेदारी…! 

तखतपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) वेलकम डिस्टलरी कोटा से शराब लेकर मुंगेली निकली शराब से भरी ट्रक बीच रास्ते में अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्हें रोकने पुलिस को मौके पर पहरेदारी करनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली शराब दुकान के लिए वेलकम फैक्ट्री कोटा से शराब भरकर ड्राइवर परमेश्वर साहू ट्रक क्रमांक सीजी 10 एक्स 6380 से लेकर जा रहा था, तभी बिलासपुर जिला अन्तर्गत थाना तखतपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जोरापारा के पास ट्रक अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई सड़क में पलटी ट्रक में ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि इसमें शराब है, तब वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जो शराब लूट पाते, इससे पहले पुलिस को शराब से भरी ट्रक के पलटने की जानकारी 112 के माध्यम दे दी गयी। जहां संदीप कश्यप और स्टाफ मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े ग्रामीणों को वहां से हटाया गया। वही जब ड्राइवर परमेश्वर से पूछताछ की तो वह शराब के नशे में था, उसने बताया कि वह वेलकम फैक्ट्री से शराब भरकर मुंगेली शराब दुकान लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते मे यह घटना हो गई। ट्रक पलटने की वजह से शराब सड़क पर बहने लगी थी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...