BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा; मौके पर हुई दर्दनाक मौत… ग्रामीणों ने किया हंगामा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम रतखंडी में मंगलवार को तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल छा गया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित होकर आक्रोश जताने लगे। जानकारी के अनुसार ग्राम मझवानी निवासी जमुना गोड़ (65) पति पंचराम एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रतखंडी आई थीं। इसी दौरान वह सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी कोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा वाहन क्रमांक CG11 AP 0618 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला वाहन के पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों ने शासन की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...