ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अफीम खेती मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई; आरोपी भाजपा नेता के भाई की अवैध दुकान पर चला बुलडोजर!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) अफीम की अवैध खेती के मामले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इसी मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए समोदा गांव में मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने। उल्लेखनीय है कि समोदा गांव के एक फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ था। मामले में पुलिस पहले ही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी विनायक ताम्रकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

शिवनाथ नदी से की जा रही थी पानी की चोरी…

जांच में सामने आया है कि अफीम की खेती के लिए शिवनाथ नदी से अवैध रूप से पानी लिया जा रहा था। खेतों की सिंचाई के लिए बिना अनुमति नदी में मोटर पंप लगाकर पानी की चोरी की जा रही थी। इस संबंध में जल संसाधन विभाग को भी प्रतिवेदन भेजने की तैयारी की जा रही है।

एक आरोपी अब भी फरार…

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अफीम की खेती के लिए राजस्थान से मजदूरों को बुलाया गया था। मामले में अचलाराम जाट श्रवण नामक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अफीम की खेती में राजस्थान के मजदूरों की मदद ली जाती थी, जिन्हें इस कार्य का अनुभव होता है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!