BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व रंग पंचमी पर महिला मंडल का उत्सव..राजपूत क्षत्रिय 1282 समाज के बिलासपुर उपसमिति ने रंग-गुलाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया पर्व!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी के अवसर पर राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादह (पंजीयन क्रमांक 1282) बिलासपुर उपसमिति की महिला मंडल द्वारा 8 मार्च को बांधवापारा स्थित महाराणा प्रताप भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने होली के रंग-बिरंगे उपहारों के आदान-प्रदान के साथ गुलाल-अबीर लगाकर रंग पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में संरक्षक कल्पना क्षत्रिय, रमा देवी, अध्यक्ष वीना सिंह, सचिव ज्योति क्षत्रिय, केंद्रीय कोषाध्यक्ष अल्का सिंह सहित पुष्पा देवी, उषा देवी, कस्तूरी देवी, अर्चना देवी, अनसुइया देवी, विजय लक्ष्मी, श्रीमती चंचल, माधुरी, कावेरी क्षत्रिय, रानू क्षत्रिय, माधवी, श्रद्धा और दीप्ति सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों और महिला मंडल की सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी गईं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...