BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

NTPC सीपत हादसा; ऊंचाई से गिरकर दो श्रमिकों की मौत..7 महीने बाद ठेकेदार व साइट इंचार्ज पर केस..प्लेटफार्म टूटने से नीचे गिरे थे मजदूर; जांच में सुरक्षा इंतजामों की कमी मिली!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत स्थित एनटीपीसी में निर्माण कार्य के दौरान प्लेटफार्म टूटने से हुई दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत के मामले में सात महीने बाद पुलिस ने ठेकेदार कंपनी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच में सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही सामने आने पर कंपनी के प्रोपाइटर और साइट इंचार्ज को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी श्याम कुमार साहू (26) और प्रताप सिंह कंवर (22) ठेका कंपनी गोरखपुर कंस्ट्रक्शन के माध्यम से एनटीपीसी सीपत में श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे। 6 अगस्त 2025 की सुबह दोनों अपने साथियों संत कुमार साहू, प्रिंस यादव और मनीष वर्मा के साथ एनटीपीसी के स्टेज-02 यूनिट-05 के पहले फ्लोर पर निर्माण कार्य कर रहे थे। काम के दौरान अचानक प्लेटफार्म का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इससे श्याम कुमार साहू और प्रताप सिंह कंवर प्लेटफार्म के नीचे दब गए, जबकि ऊंचाई से गिरने के कारण संत कुमार साहू, प्रिंस यादव और मनीष वर्मा घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। श्याम कुमार साहू को सिम्स बिलासपुर और प्रताप सिंह कंवर को अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

जांच में सामने आई बरती गई लापरवाही…..

जांच के दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया कि निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। बिना जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए ही मजदूरों से ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण प्लेटफार्म टूटने से मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। जांच में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस ने गोरखपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपाइटर आनंद प्रकाश गिरि और साइट इंचार्ज रवि पांडे के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!