ChhattisgarhRaftaar News Cg

60 फीट ऊंची टंकी से गिरा मजदूर, मौके पर मौत! लापरवाही या हादसा? जांच में जुटी पुलिस..सवालों के घेरे में निर्माण एजेंसी, जिम्मेदार कौन? खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेश्वर शर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के सहारनपुर जिले के वासुदेव गांव का रहने वाला था। वह यहां मिस्त्री के तौर पर कार्यरत था और बीती रात निर्माणाधीन 60 फीट ऊंची टंकी के ऊपर ही सो रहा था। सुबह जब मजदूर उठे तो महेश्वर का शव जमीन पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह रात के समय नींद में नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे बड़ा सवाल ये है कि 60 फीट ऊंचे निर्माण स्थल पर न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न ही कोई सुरक्षा उपाय। क्या मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती है कि उन्हें इस तरह जोखिम में डाला जा रहा है? सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतक के साथियों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। अब बड़ा सवाल ये है—आखिर मौत का जिम्मेदार कौन? क्या किसी की लापरवाही ने एक मेहनतकश मजदूर की जान ले ली?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...